ब्रेकिंग न्यूज 🔥 कोरबा में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें आग की चपेट में🔥 पद्मिनी ज्वेलर्स  में लगी आग, हालात बेकाबू,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में आज अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह है कि पद्मिनी ज्वेलर्स सहित कई अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

इधर, पावर हाउस रोड पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। आग देखने के लिए उमड़ी भीड़ और राहत कार्यों के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

👉 स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे की अपडेट के लिए बने रहें।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This