Saturday, February 14, 2026

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में 44 प्रकरण दर्ज, 653.3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त  , देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा (छ.ग.) — आबकारी अधिनियम के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सघन अभियान संचालित किया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा यह अभियान चलाया गया।


04 जनवरी 2026 को चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने—
कुल 44 प्रकरण दर्ज किए
43 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की
653.3 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जप्त की
पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -
Latest News

शहर के सीतामणी क्षेत्र में सनसनी: चरित्र शंका पर पत्नी पर चापड़ से वार, बचाने पहुंची मां-बहन पर भी किया हमला

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जिसमें पति ने गुस्से...

More Articles Like This