Korba Breaking: हरदीबाजार में फिर CBI की दबिश, SECL के मलगांव मुआवजा घोटाले से है जुड़ा मामला

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोयलांचल हरदीबाजार में एक बार फिर CBI की एंट्री से हलचल तेज हो गई है। SECL क्षेत्र से जुड़े मलगांव मुआवजा प्रकरण में CBI की कार्रवाई के बाद फर्जी मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

बुधवार सुबह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CBI की टीम ने दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक SECL से गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि निकाले जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई पिछले करीब एक साल से जांच के दायरे में है।

CBI की मौजूदा कार्रवाई के बाद कोयलांचल में अवैध तरीके से रकम बनाने वालों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल टीम की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कबाड़ी के पास मिले 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल:कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से बरामद हुए हथियार, आर्म्स एक्ट में केस,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के बीच हथियार मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी...

More Articles Like This