3 की मौत, रायपुर में Avinash Elegance के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगी पुलिस

Must Read

रायपुर। तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन रेसिडेंसियल कॉम्प्लेक्स अविनाश एलीगेंस में हुए बड़े हादसे के बाद एक और खुलासा हुआ है. यहां 24 अक्टूबर को भी एक हादसा हो चुका है जिसमें एक युवती की मौत हो चुकी है. वहीं 11 जनवरी को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. अब खबर है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी है. लेकिन सवाल ये है कि जब 24 अक्टूबर को हादसे में युवती की मौत हो चुकी है कि तो फिर यहां मजदूरों की जान से खिलवाड़ क्यों किया गया.

तेलीबांधा स्थित Avinash Elegance में 11 जनवरी को स्लैब और लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से मृत दोनों मजदूरों रहमत बेग खान करहीबाजार बलौदाबाजार और रामदास पंडो बलरामपुर के शव का पीएम कराया गया. ऊंचाई से गिरने और मलबे में दबने से आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई. जबकि छह मजदूरों का इलाज अभी जारी है. खबर है कि इसी कॉम्प्लेक्स में 24 अक्टूबर को भी हादसा हुआ था. जिसमें 19 साल की मजदूर युवती कौशिल्या साहू पिता बेनूधर साहू निवासी थरगांव बिलाईगढ़ की छठवें माले से गिरने से मौत हुई थी.

- Advertisement -
Latest News

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार” — बस्तर बना ‘नो नक्सल जोन’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर अब नक्सलवाद...

More Articles Like This