कोरबा में अलाव बना मौत की वजह, झुलसने से दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत, युवक भी घायल

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले में ठंड से बचने के लिए जलाया गया अलाव दो महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हुआ। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं में आग की चपेट में आने से महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक युवक झुलसकर घायल हो गया।

पहली घटना करतला थाना क्षेत्र के आमादाड़ रजगामार की है। यहां 57 वर्षीय गुरुवारी बाई अपने घर के कमरे में अलाव ताप रही थीं। देर रात किसी तरह आग ने विकराल रूप ले लिया और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसी गुरुवारी बाई को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गुरुवारी बाई निसंतान थीं और एक माह पहले लकवा मारने के बाद से अस्वस्थ चल रही थीं। 12 जनवरी की शाम उन्होंने ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाई थी इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बस्ती में 5 जनवरी को हुई। 38 वर्षीय रूबी देवी घर के पास जल रहे अलाव के पास ठंड ताप रही थीं तभी अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाकर उन्हें शासकीय रानी धनराज कुंवर उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया जहां 14 जनवरी को बिलासपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में रूबी देवी को बचाने का प्रयास कर रहा 22 वर्षीय युवक जगदीश कुमार भी झुलस गया। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ठंड के मौसम में अलाव से जुड़ी लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

3 भालुओं की मौत के बाद बिजली खंभे को लेकर जांच शुरू, छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी जनता यूनियन ने वन विभाग की कार्रवाई पर उठाए...

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में करंट से मादा भालू और दो शावकों की मौत के बाद...

More Articles Like This