जिले में जनोन्मुखी होगा भाजपा का संगठन : लखनलाल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने संगठन की बैठक में जोर देकर कहा कि कोरबा जिले में भाजपा के संगठन को जनोन्मुखी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लाभार्थियों से फीडबैक लेने का काम कार्यकर्ता करेंगे। हमारी मंशा है कि लोगों का भरोसा जीतने के साथ उनसे यह भी पता किया जाए कि व्यापक हित में और क्या कुछ काम होना चाहिए।

टीपी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को लखनलाल देवांगन एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मूल रूप से यह संगठनात्मक बैठक थी। जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे। उन्होंने बैठक की प्रस्तावना देने के साथ बताया कि आगामी दिनों में बहुत कुछ किया जाना है। कोरबा जिले में संगठन की मजबूती को लेकर गोपाल मोदी ने बताया कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को अत्यंत प्रभावी करने के लिए कोशिश जारी है। हर कार्यकर्ता तक हमारी पहुंच हो और कुल मिलाकर दोनों पक्ष समन्वय से काम करें, यह हमें ही तय करना है।

बताया गया कि बैठक में जनसेवा के साथ संगठन को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और अंतिम छोर तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। बैठक में भाजपा के प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमिपूजन, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। यहां स्पष्ट किया गया कि बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ाव आत्मीय रूप से भाजपा के साथ हुआ है। ऐसे में हमें अपने कार्यों और सामान्य से लेकर आवासीय बैठकों के लिए बड़े परिसर की आवश्यकता है। इसलिए बड़ा और सर्वसुविधायुक्त कार्यालय जरूरी हो गया है। न केवल हम इसका भूमिपूजन करेंगे बल्कि शीघ्रता से क्रियान्वयन को पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रतीक है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: अधिवक्ता संघ चुनाव में सियासी घमासान… अध्यक्ष के लिए 4 दिग्गज आमने-सामने, कई पदों पर बिना मुकाबले जीत ने बढ़ाई हलचल

कोरबा। Korba Bar Association Election 2026 Nomination List जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) का बिगुल बजते ही माहौल गर्म हो गया...

More Articles Like This