कोरबा-चांपा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर ने तोड़ी दोहरी सुरक्षा रेलिंग

Must Read

कोरबा 19 जनवरी। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पहंदा के पास गत रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। चांपा से कोरबा की ओर आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएक्स 5376 तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में घुस गई। ट्रेलर ने पहले सड़क के बीच लगी लोहे की रेलिंग और फिर किनारे बनी कंक्रीट सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए दोहरी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटनास्थल से रिहायशी क्षेत्र की दूरी महज 100 मीटर बताई जा रही है। सौभाग्य से वाहन सड़क पर ही रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना रात में होने के कारण तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह ग्रामीणों ने ट्रेलर को क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा पाया, जबकि चालक मौके से फरार था। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This