एसएलआरएम सेंटर आर्थिक दृढीकरण का बन रहा आधार

Must Read

कोरबा 21 जनवरी। नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा विभिन्न वार्डों से स्वच्छता के अंतर्गत निकलने वाले कचरे को रिसाइकल करने के लिए 6 जोन के अंतर्गत सॉलिड लिक्विड रीसायकल मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं । इसमें से बेहतर सामान की शॉर्टिंग करने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से कुछ हद तक मजबूत होने का मौका मिल रहा है।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने टीम को सॉलिड लिक्विड रीसायकल मैनेजमेंट सेंटर्स में काम करने का अवसर दिया गया है। वे यहां वहां से प्राप्त होने वाले सामान को इस तरह से छानती हैं ताकि उसमें से कुछ सामानों का किसी ने किसी तौर पर फिर से उपयोग हो सके। ऐसे केंद्र में अनुपयोगी सब्जियों और फूलों से जैविक खाद तैयार करने के साथ इसकी बिक्री की जा रही है। यह भी एक आर्थिक पक्ष है जो इन महिलाओं को मजबूती देने का माध्यम बना हुआ है। बताया गया कि कोरबा नगर निगम स्तर पर इस केंद्र में अपनी भूमिका तय करने के साथ महिलाओं ने अपनी स्थिति को कुछ हद तक बेहतर किया है। कुछ खास अवसर पर उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद की बिक्री काफी अच्छी हुई है और इसे ब्रांड के रूप में पेश किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This