Monday, February 16, 2026

विद्या, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का पर्व है बसंत पंचमी — जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय व ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने माँ सरस्वती की वंदना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता हैं। बसंत पंचमी हमें राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति की भूमिका को समझने की प्रेरणा देती है।

श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से युवा शक्ति ज्ञानवान, चरित्रवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित बने—यही इस पर्व की सच्ची भावना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और जिलेवासियों के जीवन में प्रगति, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में उन्होंने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी को बुद्धि, विवेक और सत्मार्ग प्रदान करें तथा समाज को नई ऊर्जा और दिशा दें।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This