Monday, February 16, 2026

डीपीएस एनटीपीसी जामनीपाली एलुमनी रीयूनियन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। यूनाइटेड मध्यप्रदेश प्रथम दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) एनटीपीसी जामनीपाली, कोरबा में प्रस्तावित एलुमनी रीयूनियन को लेकर शनिवार 24 जनवरी 2026 को तिलक भवन प्रेस क्लब, टी.पी. नगर कोरबा में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में डीपीएस एनटीपीसी जामनीपाली के पूर्व प्राचार्य श्री डॉ. बी. सिंह (1987 से 1995) एवं वर्तमान प्राचार्य श्री डॉ. सतीश शर्मा (2003 से वर्तमान) उपस्थित रहे। साथ ही वर्ष 2001 बैच के पूर्व छात्र साहिल क्षेत्रपाल एवं मिलन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने बताया कि डीपीएस कोरबा के विद्यार्थी आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं और प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, उद्योग, प्रबंधन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, आईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। यह विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा और संस्कारों का परिणाम है।

प्रेस वार्ता के दौरान एलुमनी रीयूनियन के उद्देश्य, पूर्व छात्रों के आपसी संवाद, विद्यालय से जुड़े अनुभवों के साझा करने, वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन, शिक्षा की बदलती चुनौतियाँ, मूल्य आधारित शिक्षा तथा पूर्व छात्रों की सामाजिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This