कोरबा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अगले महत्वपूर्ण सोपान तक पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने तथा देश के समक्ष मौजूद रोजगार सृजन और आर्थिक असमानता जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह बजट प्रस्तुत किया गया है।
मनोज झा ने कहा कि उत्पादकता में वृद्धि और विदेशी पूंजी निवेश को आकर्षित करना राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार होते हैं और इन दोनों कसौटियों पर यह बजट पूरी तरह खरा उतरता है। बजट में निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसरों में व्यापक वृद्धि होगी।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में तकनीकी विषयों और नवाचार को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे विविधताओं वाले देश भारत में सर्व-समावेशी विकास की चुनौती से पार पाने की सरकार की अदम्य इच्छाशक्ति स्पष्ट दिखाई देती है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने वाला एक दूरदर्शी रोडमैप है।
मनोज झा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला, आर्थिक असमानता को कम करने वाला और देश की प्रगति को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए इस बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय उछाल आएगा और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प धरातल पर उतरेगा।
अंत में जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश और प्रदेश दोनों के लिए विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित होगा तथा इससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार आएगा और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
केंद्रीय बजट 2026 से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, विकसित छत्तीसगढ़ का विजन होगा साकार: मनोज झा”
Must Read
- Advertisement -















