Saturday, February 14, 2026

कोरबा: ढेलवाडीह में संतान की चाहत ने पति को बना दिया दरिंदा… गैंती से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Must Read

कोरबा: छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. (Katghora Wife Murder Case) कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गायत्री नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

अक्सर होता था जोड़े के बीच विवाद

मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई. (Katghora Wife Murder Case) गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखी धारदार गैंती से रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में रंजना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं.

वारदात के बाद आरोपी पति फरार

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रंजना को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने परिक्षण उपरान्त रंजना को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति तुलसी यादव की खोजबीन शुरू की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने संतान नहीं होने के कारण होने वाले पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह बताया जा रहा है.

- Advertisement -
Latest News

KORBA:गुणवत्ताहीनता पर कड़ी कार्यवाही, निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य: महापौर

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शुक्रवार को मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी...

More Articles Like This