मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर 17 कार्यवाही, 39,100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया

Must Read

कोरबा । कोरबा पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना/चौकी यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कुल 17 कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने इन वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न कब्जे में लिए और 39,100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, पुलिस ने वाहन चालकों को समझाईस भी दी है।

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए हेलमेट पहनें। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना उन्हें दी जाए।

- Advertisement -
Latest News

चूड़ामणी गुप्ता के विरुद्ध कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज, 8 मोटरसाइकिल और रजिस्टर जब्त,देखिए विडिओ

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे...

More Articles Like This