बिलासपुर में पत्रकारों का महाकुंभ: सुबोध तिवारी बने छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ,कृष्णा सिंह बाबा होंगे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ,महासचिव शशांक दुबे एवं चुनाव अधिकारी विनोद सिंह की उपस्थिति में प्रक्रिया सम्पन्न
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन ‘छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ (पंजीयन क्र. 411)’ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित नामदेव भवन में ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए श्री सुबोध तिवारी को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया।
निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनके नाम की घोषणा की, जिसका समर्थन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह बाबा और श्री राधेश्याम कोरी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने किया।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों को लेकर अपने विचार साझा किये, हमारी प्राथमिकता केवल पद नहीं, बल्कि प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा और सम्मान है- सुबोध तिवारी
मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों का आभारी हूँ। हमारी प्राथमिकता केवल पद नहीं, बल्कि प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा और सम्मान है। शासन-प्रशासन के समक्ष पत्रकारों की मांगों को हम पूरी प्रखरता के साथ रखेंगे।”
”यह संगठन एक परिवार की तरह है। सुबोध जी के नेतृत्व में हमने पिछले वर्षों में कई मील के पत्थर तय किए हैं। आने वाले समय में हम ग्रामीण स्तर तक के पत्रकारों को संगठित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे।”
”संगठन की नियमावली ही हमारी शक्ति है। निर्वाचन का सर्कुलर जारी करने से लेकर आज इस भव्य आयोजन तक, आप सभी की उपस्थिति यह बताती है कि यह संघ पत्रकारों की एकता की असली मिसाल है। हम पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे।”
”पत्रकारिता आज चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जैसे संगठन ही साथियों का कवच हैं। सुबोध जी का दोबारा चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि नेतृत्व सही हाथों में है।”
”एकता में ही शक्ति है। आज बिलासपुर की इस धरती से जो संकल्प लिया गया है, वह पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में नई ऊर्जा भरेगा। हम सबको मिलकर पत्रकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।”
निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश महासचिव श्री शशांक दुबे के समन्वय और सुबोध तिवारी जी की सहमति से अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से 150 से अधिक पत्रकार पहुंचे थे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
बैठक में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया, जिससे पुरानी विसंगतियों को दूर किया गया है
पुरानी नियुक्तियां रद्द: पूर्व में सरगुजा एवं अन्य संभागों सहित कई जिलों में कार्यरत पदाधिकारियों को हटाए बिना, गैर-संवैधानिक तरीके से की गई नई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
यथास्थिति बहाल: संगठन ने स्पष्ट किया कि उन पदों पर पहले से नियुक्त पदाधिकारी ही वैधानिक हैं। उन्हें पुनः पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अनुशासन पर जोर: प्रदेश महासचिव शशांक दुबे ने स्पष्ट किया कि संगठन की नियमावली सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर समानांतर या असंवैधानिक नियुक्तियां स्वीकार्य नहीं होंगी।















