दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Must Read

यू पी एस सी 452 रैंक हासिल करने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कोलता समाज के लिए गौरव-रत्थूलाल गुप्ता

रायगढ़। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2025 में देश भर में 452 रैंक हासिल करने वाले रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के किसान के बेटे ने रायगढ़ जिले ही नहीं कोलता समाज को भी गौरवान्वित कर दिया है। रायगढ़ पूर्वांचल का गांव संबलपुरी के किसान धनुर्जय गुप्ता के तीन होनहार बच्चों में सबसे बड़े अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश भर में 452 रैंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही किसान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अजय गुप्ता के परिवार ,सगे संबंधियों में खुशी व्याप्त है तथा उनके पिता तथा अजय को मोबाइल पर बधाई का तांता लगा हुआ है। इस संवाददाता से बातचीत करते हुए अजय गुप्ता ने बताया कि मुझे आई ए एस बनने की प्रेरणा मेरे दादा जी स्वर्गीय महेंद्रनाथ गुप्ता से मिला।इस प्रेरणा और मेरे सपने को पंख देने का साथ मेरे पिता जी धनुर्जय गुप्ता का रहा। जिसके कारण आज संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में यह सफलता अर्जित हुई ।अजय गुप्ता के पिता श्री धनुर्जय गुप्ता जी का खुशी का ठिकाना नहीं है,उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि हर मां बाप का सपना होता है कि उसका बेटा डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बने। आज ये तीनों सपने पूरे हो गए।बड़ा लडक़ा अजय आई ए एस बन रहा है, बेटी अरुणा गुप्ता जे पी एल में इंजीनियर हैं तथा पुत्र डॉक्टर नवीन गुप्ता नौरंगपुर सरकारी अस्पताल में एम बी बी एस डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अजय गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा गांव संबलपुरी के प्राथमिक विद्यालय में हुई जबकि 6 वीं से 12वीं तक मुक्ति प्रकाश शालिनी स्कूल बोईरदादर रायगढ़ में अध्ययन किया इसके पश्चात एन आई टी रायपुर से इंजीनियरिंग की परीक्षा पास किया। आपने 2017 से 2021 तक प्रदान संस्था के माध्यम से जुडक़र घोर नक्सल क्षेत्र बस्तर में आदिवासी किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए खेती बाड़ी को प्रोत्साहित करने का काम किया। जहां पर आई ए एस अधिकारियों के संपर्क में आकर आई ए एस बनने के सपने को और मजबूती मिली। इसके बाद घर संबलपुरी में एक साल रहकर परीक्षा की तैयारी शुरू किया।
वर्तमान में हैदराबाद में रहकर शिक्षकीय कार्य संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं को कोचिंग दे रहे हैं । देश में आई ए एस पैदा करने के साथ साथ स्वयं भी परीक्षा देकर बड़ी सफलता हासिल किया। उनके इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं कोलता समाज संभाग रायगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता महामंत्री टीकाराम प्रधान ने भी अजय गुप्ता के सफलता पर बधाई देते हुए इसे कोलता समाज के लिए गौरव बताया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This