चलती बोलेरो में लगी भीषण आग, अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर के भीतर से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अग्रसेन चौक के ऊपर ओवरब्रिज पर एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है।वाहन मनीष पांडेय की बताई जा रही है। ओवरब्रिज से गुजर रही बोलेरो में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई है।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This