Breaking: कोरबा मेडिकल कॉलेज परिसर में भड़की आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस जलकर राख

Must Read

कोरबा। Korba Fire Incident जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस सहित कई अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी एंबुलेंस और अन्य कबाड़ वाहन खड़े थे। इन्हें हटाने की मांग कई बार की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को हटा दिया जाता तो ऐसी घटना टल सकती थी।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. के.के. सहारे ने बताया कि परिसर में खड़े कंडम वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This