सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने पर जोर, कलेक्टर ने ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों के दिये जरुरी निर्देश

Must Read

बलौदाबाजार,12 मार्च 2026/ भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिले से अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन हेतु प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालय, जनपद सीईओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारियो की ऑनलाइन बैठक लेकर अग्नि वीर भर्ती के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि  आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं महाविद्यालयों में अग्निवीर भर्ती की व्यापक प्रचार- प्रसार के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा के अगले 21 दिन क लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन हेतु समयबद्ध कार्ययोजना बनाएं। स्कूली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये बीईओ व बीआरसी के माध्यम से लक्ष्य निर्धारित कर फॉर्म भरवाएं। उन्होंने एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट को भी इस भर्ती की पर्याप्त जानकारी देने कहा।

बताया गया कि भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर अग्निवीर भर्ती एवं आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 1अप्रेल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक,स्टोपकीपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम  01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित होने की संभावना है।उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This