चंद्रमणि शहर सत्यनारायण ग्रामीण ,रंजू यादव युवा प्रकोष्ठ गीता यादव महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी
सर्व यादव समाज कोरबा के शहर ग्रामीण महिला युवा और कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया। शहर और महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है शेष प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी शीघ्र ही घोषित की जाएगी

सर्व यादव समाज कोरबा की आम सभा में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रांत संरक्षक कमलेश यादव की उपस्थिति में चंद्रमणि यादव शहर जिला अध्यक्ष , सत्यनारायण यादव ग्रामीण जिला अध्यक्ष गीता यादव महिला प्रकोष्ठ रंजू यादव युवा प्रकोष्ठ और नीलांबर यादव कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए
शहर जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित कर दी। नत्थू लाल यादव संरक्षक बनाए गए हैं वहीं केदार यादव हीरालाल यादव राम रतन यादव पुरुषोत्तम यादव नवरत्न यादव गुरुजी और मगलू राम यादव को सलाहकार बनाया गया है।सुखीराम यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव बुधवार साय कमल नारायण शिवलाल और पवन सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। विनोद यादव और संत कुमार यादव जिला महामंत्री तो वही सतीश यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं बजरंग यादव संगठन सचिव का दायित्व निभाएंगे।
शहर जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष के नाम भी घोषित कर दिए हैं। चोवाराम यादव कोरबा रमेश यादव कटघोरा शारदा यादव पाली और अजय यादव करतला ब्लॉक में समाज को मजबूती प्रदान करेंगे
ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने अभी सिर्फ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में कदम यादव के नाम की घोषणा की है
महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गीता यादव ने हरिभाई यादव को संरक्षक बनाया है वही सुनीता यादव जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगी। शांति बाई
यादव महामंत्री की भूमिका में रहेगी
युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजू यादव ने ओम यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सूर्य यादव और कृष्णा यादव को महामंत्री मनोनीत किया है
श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मुड़ापार कोरबा में आयोजित सर्व यादव समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा जिले के प्रत्येक हिस्से का प्रतिनिधित्व लोगों ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर संतोष यादव की विशेष उपस्थिति रही















