Neeraj Chopra Marriage: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी….

Must Read

Neeraj Chopra Marriage:भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने शादी के बंधन में बंधने की घोषणा रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की। नीरज ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।”

Neeraj Chopra Marriage:नीरज की जीवनसंगिनी हिमानी हैं, जो फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Neeraj Chopra Marriage:नीरज के चाचा भीम ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में बताया कि विवाह भारत में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए विदेश रवाना हो चुका है। हालांकि, उन्होंने शादी के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। भीम ने यह भी बताया कि हिमानी सोनीपत की रहने वाली हैं और वे अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

Neeraj Chopra Marriage:नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, पेरिस ओलंपिक में रजत पदक भी हासिल किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने हैं। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा समारोह स्थल

कोरबा जिले में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ और पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के नारों से […]

More Articles Like This