प्यार प्रस्ताव को छात्रा ने ठुकराई, हत्या की कोशिश

Must Read

बालोद। जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने छात्रा को रोक कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह मामला एक तरफा प्रेम का है. आरोपी युवक ने छात्रा को प्रेम प्रस्ताव दिया लेकिन छात्रा के मना करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया.

- Advertisement -
Latest News

बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा,बालकोनगर, 27 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवीनीकृत जुबली पार्क का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This