बिलासपुर: शोभायात्रा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला,देखिए विडिओ

Must Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। साइड में खड़े होने की बात को लेकर शुरू हुए झगड़े में चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


घटना में घायल युवक की पहचान सूरज साहू के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके पेट, सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शोभायात्रा के दौरान भीड़ के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई।


घटना के बाद तोरवा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
👉 इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा – अपने कर्मों का पाप धोने तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपाई, आदिवासी दिवस पर बधाई संदेश नहीं आने...

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि...

More Articles Like This