अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष की हुई हार , ग्राम करूमौहा में सरपंच की हुई जीत…देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत करूमौहा में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अंततः विफल हो गया। इस राजनीतिक उठापटक में सरपंच ने बहुमत हासिल कर अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने में सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार पंचायत में कुल 12 पंच हैं, जिनमें से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को दो-तिहाई बहुमत यानी 9 वोटों की आवश्यकता थी। हालांकि मतदान के दौरान विपक्ष को केवल 8 वोट ही मिल सके, जिससे प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। वहीं सरपंच को 4 वोट प्राप्त हुए, जो एक-तिहाई से अधिक होने के कारण उनके पक्ष में निर्णायक साबित हुआ। इस परिणाम के साथ ही सरपंच को हटाने की कोशिशें नाकाम हो गईं और सरपंच ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मतदान के बाद पंचायत में माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। सरपंच समर्थकों और ग्रामीणों ने जीत का जश्न मनाते हुए सरपंच और उनके सहयोगी पंचों का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से खुशी जाहिर करते हुए सरपंच को दूध से नहलाया और मिठाइयां बांटी।

इस दौरान ग्राम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों का कहना है कि यह जीत विकास कार्यों और जनविश्वास की जीत है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंचायत की राजनीति में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में पंचायत के विकास कार्यों पर इसका असर देखने की उम्मीद जताई जा रही है

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This