मोबाइल शॉपी की दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, नशे में धुत मिले कार सवार तीन युवक, हुए गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

व्यस्त क्षेत्र में घटना से हडक़ंप
कोरबा। वाहन चालकों को हर स्तर पर जागरूक करने के बाद भी कुछ मामलों में लापरवाही का प्रदर्शन जारी है। ड्रंकन ड्राइव के एक ऐसे ही मामले में तेज रफ्तार बेकाबू कार सडक़ छोडक़र मोबाइल दुकान में जा घुसी। उसने सामने के हिस्से को नुकसान पहुंचाया। इस सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने बबलू प्रजापति सहित तीन नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार किया है।


आज पूर्वान्ह 11.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले की पासिंग गाड़ी संख्या सीजी-11एडी-6633 कोरबा शहर से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रही थी। इसमें ड्राइवर सहित तीन युवक सवार थे। राताखार निवासी बबलू प्रजापति इस गाड़ी को चला रहा था। उसके साथ दो अन्य युवक किंटू केंवट और रामकुमार भी इसमें सवार थे। खबर के अनुसार तीनों नशे की स्थिति में थे। एसएस प्लाजा काम्प्लेक्स से कुछ दूर आगे पहुंचकर यह कार सडक़ छोड़ते हुए बाएं तरफ मोबाइल शॉपी नामक दुकान में जा घुसी। बाहरी हिस्से के दरवाजे और ग्लास को तोडऩे के साथ यह रूक गई। इस घटना में दुकान के कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कार के सामने का पहिया भी प्रभावित हुआ और इसका शीशा भी चकनाचूर हो गया। गनिमत यह रही कि इस गाड़ी के पीछे चलने वाले लोग सतर्क रहे जो अनहोनी से सुरक्षित बचे। जल्द ही यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। दुकान संचालक दीपक द्वारा खबर दिए जाने पर कोतवाली टीआई एमबी पटेल टीम के साथ यहां पहुंचे। इससे पहले कि तमाशा होता, कार सवार तीनों युवकों को पुलिस ने कब्जे में लिया और कोतवाली लेकर गई। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अलावा बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे मामलों में लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्यवाही
इससे पहले जिले में पुलिस के द्वारा अभियान चलाते हुए लापरवाह चालकों के विरूद्ध धारा 283 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। उस पर कोर्ट की ओर से पेनाल्टी लगाई गई जबकि पुलिस की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ने चालकों के लाइसेंस को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया। ऐसी ही कार्यवाही हालिया घटनाक्रम में की जानी है

- Advertisement -
Latest News

“दर्री थाना पुलिस की बड़ी सफलता, पावर केबल चोरी कांड का पर्दाफाश”

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस...

More Articles Like This