कोरबा । जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के आगामी चुनाव वर्ष 2026-28 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता शिव नारायण सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
करीब 25 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरबा में वकालत कर रहे शिव नारायण सोनी ने अपने अनुभव और सेवा भाव के आधार पर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि “सत्य, संघर्ष और अधिवक्ता सेवा” ही उनकी पहचान है और वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि वे संघ की गरिमा और वकालत की प्रतिष्ठा को और मजबूत कर सकें।
मतदान 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला न्यायालय परिसर, कोरबा में संपन्न होगा।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।















