CG Breaking News : वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल देखिए विडिओ

Must Read

सक्ती, 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant) में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बस्ती में मनाई अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोज

कोरबा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती...

More Articles Like This