Saturday, February 14, 2026

BIG BREAKING: दिवाली जश्न के बीच लगी आग, 66 दुकाने जली

Must Read

झारखंड। दिवाली के जश्न के बीच झारखंड से चिंतित करने वाली खबर आ रही है. बोकारो में मरगा पुल के पास पटाखों की दुकानों में आग लगने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आग इतनी भयानक थी कि 66 दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गई. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही धमाकों से लेकर आग लगने तक की कई घटनाएं सामने आती हैं।

अधिकतर मामलों में लोगों की ही बेवकूफियों के चलते ऐसे हादसे होते हैं. पिछले दिनों इसी तरह की एक खबर हैदराबाद से आई, जहां दिवाली के त्योहार से पहले एक दर्दनाक घटना हादसा हो गया. यहां एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए.

पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी थी। बता दें कि दिवाली के नजदीक में ये कोई अपने तरह का पहला हादसा नहीं है, बल्कि लगातार ऐसे हादसों की खबरें आ रही हैं. हाल ही में महाराष्ट्र में पुणे के सिंहगढ़ इलाके में पटाखे फोड़ने के दौरान नाली के चैंबर का ढक्कन फटने से पांच बच्चे घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है. सिंहगढ़ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि घटना रविवार को नरहे इलाके में हुई।

- Advertisement -
Latest News

मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सरगुजा/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में ‘मैनपाट महोत्सव-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

More Articles Like This