सेवानिवृत्ति पर सम्मान: शिक्षाविद् डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा का अभिनंदन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। शिक्षा जगत में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए विख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें एक सुंदर अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके वर्षों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य को सराहा गया।


अभिनंदन पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. चंद्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया, बल्कि समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और साहित्यिक मूल्यों को भी मजबूत किया। एक शिक्षक के साथ-साथ वे समाजसेवक के रूप में भी सक्रिय रहे, जिनकी प्रेरणा से कई लोग लाभान्वित हुए।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर साहित्यिक सृजन की कामना की। यह सम्मान समारोह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

- Advertisement -
Latest News

हत्या के मामलों में ‘स्मार्ट विवेचना’ लागू: आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण,देखिए विडिओ

बिलासपुर। हत्या जैसे गंभीर अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर...

More Articles Like This