एसी कॉपर पाइप चोरी मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी शामिल

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसी (AC) के कॉपर पाइप चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में 6 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी की शिकायत पर 25 अप्रैल 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच की गई। तकनीकी जांच, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी

कमलेश पाण्डेय (38 वर्ष), निवासी लालघाट बालको।

बिद्दू कुमार साव (28 वर्ष), निवासी राताखार बजरंग चौक।

आशीष यादव (18 वर्ष), निवासी परसाभाठा गणेश चौक।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। जांच के दौरान 6 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आई, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया कुल 37 नग मशरूका बरामद कर जप्त किया है। आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

“कोरबा के मोहम्मद रफीक मेमन की दूरदृष्टि: एक दशक पहले शासन को सौंपी थी गौ संरक्षण की व्यवहारिक योजना”

कोरबा/छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ के प्रथम मुस्लिम युवा मोहम्मद रफीक मेमन ने 10 वर्ष पहले “राष्ट्रीय गौ-सेवा दिवस” की मांग के साथ...

More Articles Like This