कोरबा बंग समाज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

Must Read

कोरबा 24 जनवरी। कोरबा जिले में बंग समाज द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कोरबा बंग समाज के अध्यक्ष डॉ. के.सी. देवनाथ एवं महासचिव अधिवक्ता श्यामल मल्लिक ने निहारिका स्थित सुभाष चौक में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में कोरबा बंग समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। उन्होंने सुभाष चौक में मोमबत्ती जलाकर नेताजी की जयंती मनाई। इस अवसर पर नेताजी के जीवन और उनके योगदान पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन मिठाई एवं खिचड़ी भोग के वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कोरबा बंग समाज द्वारा आयोजित इस समारोह ने न केवल नेताजी के जीवन और उनके योगदान को याद दिलाया, बल्कि यह भी दिखाया कि उनके आदर्श और सपने आज भी प्रासंगिक हैं।

- Advertisement -
Latest News

🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

हरदीबाजार/कोरबा। हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई...

More Articles Like This