CG : SAGES में संविदा भर्ती परDPI ने लगाई रोक,अब प्रदेश में केंद्रीकृत परीक्षा के जरिए होगी भर्ती ….

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेश के मुताबिक अब शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती केंद्रीकृत परीक्षा के जरिए की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

अब जिला नहीं, संचालनालय कराएगा परीक्षा

डीपीआई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों के लिए अब केंद्रीकृत परीक्षा संचालनालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद चयन सूची संचालनालय द्वारा जिलों को भेजी जाएगी। यानी अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह केंद्रीकृत होगी और जिलास्तर पर होने वाली नियुक्तियों पर रोक रहेगी।

गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार जिलेवार भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में नई परीक्षा और भर्ती कैलेंडर जारी किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

भर्ती प्रक्रिया अचानक स्थगित होने से कई अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। अब सभी की नजरें नए परीक्षा कैलेंडर और संचालनालय की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को संबोधित

कोरबा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 31 मई, रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’...

More Articles Like This