कोरबा निगम के 6 वार्डों में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा, 31 मई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर एवं दर्री जोन के छह वार्डों में करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया।


निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 61 बरमपुर में दो नाली एवं कलवर्ट निर्माण कार्यों पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 64 इमलीछापर के रामनगर क्षेत्र में 11.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 52 में विभिन्न गलियों में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 53 में 6 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच, वार्ड 54 डुमरमुड़ा बस्ती में 3 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल गोपालपुर में 5 लाख रुपये की लागत से किचन शेड एवं अन्य विस्तार कार्य किए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में 22.55 लाख रुपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण भी प्रस्तावित है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही दल की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि माधव जायसवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 61 में अब तक लगभग 7 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं तथा आगे भी कई परियोजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। पार्षद आरती सिंह ने भी क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन,देखिए विडिओ

कोरबा। इतिहास प्रसिद्ध समाजसेविका, कुशल प्रशासक, न्यायप्रिय शासक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती...

More Articles Like This