दीपका उपचुनाव में 73.8% मतदान, 645 में से 473 मतदाताओं ने डाले वोट 4 जून को होगी मतगणना, प्रत्याशियों ने जताई जीत की उम्मीद,देखिए विडिओ

Must Read


दीपका, 1 जून। नगर पालिका परिषद दीपका के मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 15 में आयोजित उपचुनाव का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मतदान केंद्र पर बनाए गए दो बूथों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार वार्ड में पंजीकृत कुल 645 मतदाताओं में से 473 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे कुल 73.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि टोप्पो ने कहा कि उन्हें वार्ड की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है और परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार राजा ने विश्वास जताया कि मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया है और जीत उनकी होगी।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव को कांटे की टक्कर वाला बताते हुए परिणाम को रोचक बताया, जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी ने दावा किया कि उनका प्रदर्शन चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
नगर पालिका दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित सांस्कृतिक भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
अब क्षेत्रवासियों और प्रत्याशियों की निगाहें 4 जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जिसके बाद वार्ड क्रमांक 15 के नए पार्षद का फैसला हो जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This