बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव, मुख्यमंत्री का पुतला दहन ,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में तुलसीनगर स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।


आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उषा तिवारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी, वार्ड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों सहित हजारों कांग्रेसजन आंदोलन में शामिल रहे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला है। पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने कहा कि किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियों को देखते हुए सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

दो पिकअप से 9 क्विंटल गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 6 हिरासत में,देखिए विडिओ

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नागपुर चौकी...

More Articles Like This