Korba : राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता ‘तरंग-2026’ में कोरबा की नेहल साहू ने जीता द्वितीय स्थान…

Must Read

कोरबा, 19 जून। जिले की होनहार कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘तरंग-2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर कोरबा एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

नृत्य, संगीत एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोरबा के डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहल साहू ने अपनी उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रभावशाली अभिव्यक्ति, सटीक ताल-लय और आकर्षक नृत्य कौशल को विशेष सराहना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया।

नेहल इससे पूर्व भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कार एवं सम्मान अर्जित कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों एवं नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।

नेहल की सफलता के पीछे उनके पिता रामकुमार साहू एवं माता अहिल्या साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने सदैव उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं उनकी कथक गुरु प्रीति चंद्रा के मार्गदर्शन, समर्पण और नियमित अभ्यास ने इस उपलब्धि को संभव बनाने में अहम भूमिका निभाई।

नेहल साहू की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार, गुरुजनों, सामाजिक संगठनों तथा नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: टी.पी. नगर में आधी रात को 5 गुमटियों में लगाई आग, भारी आर्थिक नुकसान; पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

कोरबा: टी.पी. नगर में आधी रात को 5 गुमटियों में लगाई आग, भारी आर्थिक नुकसान; पुलिस से सख्त कार्रवाई...

More Articles Like This