Korba Breaking : 33% भागीदारी का दावा, लेकिन एल्डरमैन में सिर्फ 2 महिलाएं… विपक्ष बोला, ‘वादे और हकीकत में बड़ा फर्क

Must Read

कोरबा।  सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने का दम भरने वाली सरकार अब अपने ही फैसलों को लेकर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला एल्डरमैन नियुक्ति का है, जहां 11 सदस्यीय सूची में सिर्फ दो महिलाओं को ही जगह मिली है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में चटखारेदार चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

चर्चा इस बात की है कि जब सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का दावा करती है, तो एल्डरमैन जैसी नियुक्तियों में महिलाओं की संख्या इतनी सीमित क्यों रही? 11 में से सिर्फ दो महिलाओं को मौका मिलने पर विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के भीतर भी दबे स्वर में सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि 33 प्रतिशत भागीदारी के दावे को गंभीरता से लागू किया जाता, तो कम से कम तीन से चार महिलाओं को सूची में स्थान मिल सकता था। ऐसे में यह नियुक्ति सरकार के दावों और जमीनी फैसलों के बीच अंतर को उजागर करती नजर आ रही है।

फिलहाल नियुक्ति सूची जारी होने के बाद शहर की राजनीतिक चौपालों में यही चर्चा है कि “महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे आखिर नियुक्तियों तक आते-आते कमजोर क्यों पड़ जाते हैं?” आने वाले दिनों में यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में और गर्मा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

शहर विकास को गति: एमआईसी ने 35 करोड़ रुपये के निर्माण, स्वच्छता सहित विभिन्न कार्यों को दी स्वीकृति

कोरबा 02 जुलाई 2026। महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित निगम की...

More Articles Like This