बलौदा बाजार।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। अमेठी घाट स्थित एनीकट करीब 5 फीट तक पानी में डूब गया, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और एनीकट के आसपास जाने से बचें तथा अनावश्यक यात्रा न करें। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
JB News Korba | छत्तीसगढ़















