₹2.50 लाख के चेक अनादरण मामले में जिला ऑटो संघ अध्यक्ष आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Must Read

कोरबा। जिला ऑटो संघ कोरबा के अध्यक्ष आजम खान के खिलाफ ₹2.50 लाख के चेक अनादरण (चेक बाउंस) होने के पश्चात परिवादी के द्वारा कुमारी कुमुदिनी गर्ग न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोरबा के न्यायालय में संस्थित परिवाद  में न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया जाकर अभियुक्त आजम खान जिला ऑटो संघ कोरबा की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है ।

परिवादी ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में आजम खान ने पूर्व परिचय एवं संबंधों का हवाला देकर व्यावसायिक एवं घरेलू आवश्यकताओं के लिए ₹2.50 लाख उधार लिए थे। बाद में रकम लौटाने के लिए उन्होंने केनरा बैंक, कोरबा शाखा का ₹2.50 लाख का एकाउंट पेयी चेक दिया।


जब परिवादी ने उक्त चेक को भारतीय स्टेट बैंक, कोरबा शाखा में जमा किया, तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक अनादरित (बाउंस) हो गया। इसके बाद परिवादी द्वारा कई बार रकम की मांग किए जाने पर भी भुगतान नहीं किया गया।
मामले में न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद पहले आरोपी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस का पालन नहीं करने पर न्यायालय ने जमानती वारंट जारी किया, लेकिन आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर अब गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है ताकि उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जा सके।


परिवादी ने यह भी दावा किया गया है कि आरोपी द्वारा अपने प्रभाव का उपयोग कर गिरफ्तारी वारंट से बचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नशे में युवक ने बोलेरो ड्राइवर को पीटा:साइड के लिए हॉर्न बजाया तो बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों पर केस दर्ज

कोरबा। कोरबा में एक युवक द्वारा बीच सड़क पर बोलेरो चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

More Articles Like This