देर रात बारों पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर दो बारों के मैनेजरों पर केस,देखिए विडिओ

Must Read


“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) और सेंट्रल प्वाइंट बार में पुलिस की छापेमार कार्रवाई।

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात शहर के दो बारों में आकस्मिक छापेमार कार्रवाई कर नियमों के उल्लंघन का खुलासा किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) तथा सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में निर्धारित समय सीमा और आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक शराब परोसी जा रही है तथा पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात दोनों प्रतिष्ठानों में दबिश दी। जांच के दौरान दोनों बारों में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को शराब परोसते पाया गया। इसके बाद दोनों बारों के मैनेजरों को थाना लाकर उनके विरुद्ध संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में पाम मॉल स्थित ओएनसी से देर रात शराब पीकर निकले एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ भविष्य में भी सख्त और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking- जंगल में पुटु बीनना पड़ा भारी, हाथी के हमले ने ली ग्रामीण की जान…

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया के तुर्रीकटरा जंगल में गुरुवार को हाथी के हमले...

More Articles Like This