“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत नशे पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, 161 लीटर अवैध शराब जब्त,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज किए हैं। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 161 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।


कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

हरदीबाजार/कोरबा। हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई...

More Articles Like This