Korba Breaking- जंगल में पुटु बीनना पड़ा भारी, हाथी के हमले ने ली ग्रामीण की जान…

Must Read

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया के तुर्रीकटरा जंगल में गुरुवार को हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया (लगभग 55 वर्ष) गुरुवार सुबह पुटु (जंगली मशरूम) निकालने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी मौजूदगी एक जंगली हाथी से हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में पुटु और अन्य वनोपज संग्रह के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों का रुख करते हैं। ऐसे समय हाथियों की सक्रियता भी बढ़ जाती है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर जंगल में प्रवेश नहीं करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद,देखिए विडिओ

15 किलो प्रेशर कुकर IED, रॉकेट लॉन्चर और मोर्टार सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त।छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र...

More Articles Like This