जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद

Must Read

कोरबा 20 जुलाई 2026/ साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय षिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क का सुधार कार्य करने, पीडीएस दुकानदारों और राइस मिलर्स द्वारा चावल की काला बाजारी करने सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।


कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन और अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

सर्वमंगला चौक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। सर्वमंगला चौक में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा...

More Articles Like This