पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी भाजपा को चुनौती जांच करा लें मेरी ज़मीन मेरे काम !

Must Read

कोरबा : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद शांत पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक बार फिर हुंकार भरी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा उनकी संपत्ति और कार्यों की जांच करा ले, अगर एक भी गलती मिलती है तो वह जेल जाने को तैयार हैं।

पूर्व मंत्री ने पट्टा वितरण का मुद्दा उठाया

पूर्व राजस्व मंत्री ने पट्टा वितरण का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस शासन में लोगों को पट्टे दिए गए, लेकिन भाजपा सरकार इस पर सवाल उठा रही है। उन्होंने एक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि का काम अभी तक शुरू न होने पर भी नाराजगी जताई।

नल कनेक्शन से वंचित रखने का आरोप

जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उनके समय में 10 हजार निःशुल्क नल कनेक्शन दिए गए, जबकि उन्हें खुद भाजपा शासन में नल कनेक्शन से वंचित रखा गया। बता दें कि, 11 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव में 2.67 लाख से अधिक मतदाता अगले महापौर का चयन करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This