शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Must Read

कोरबा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन हो गया । पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था । उनके पार्थिव देह को कल मंगलवार को एयरलिफ्ट से हैदराबाद से रायपुर फिर सड़क मार्ग से कोरबा लाया जाएगा। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर 12:00 के बाद उनके निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

बता दें कि लगभग 68 वर्षीय सत्येंद्र वासन कोरबा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्ठा के साथ पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सत्येंद्र वासन जाने माने चेहरा थे। मृदुभाषी और मिलनसार सत्येंद्र वासन के निधन की खबर आम होते ही कांग्रेसियों समेत उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This