कोरबा– जिले में इन दिनों लगातार हो रही बारिश और उमस के दौरान सर्पों की सक्रियता बढ़ने लगी है, इसी क्रम में सावन के पहले सोमवार को कनकेश्वर धाम कनकी में धर्मेंद्र राजवाड़े के घर में एक विशालकाय कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया बताया गया कि सांप कई दिनों से घर में मौजूद था और चूहा खाने के बाद अलमारी के नीचे बैठा मिला, सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी ने टीम सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश को मौके पर भेजा, जिन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर बरपाली में रामाकांत शर्मा के घर में लगभग 6 फीट लंबे अहिराज (Banded krait) का रेस्क्यू किया गया, अहिराज ने एक धमना (Rat Snake) का शिकार किया था और घर के पास ही रुका हुआ था, परिजनों द्वारा हटाने के प्रयास के बावजूद वह नहीं गया, जिसके बाद जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही टीम सदस्य राकेश मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
दोनों ही रेस्क्यु में घर वालों ने जितेंद्र सारथी एवं उनके टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया कि रेस्क्यु टीम अपना कीमती समय निकाल कर हमारी मदद के लिए कई किलोमीटर दूर पहुंच जाते हैं, सुबह हो या रात लोगों की मदद के लिए समय निकालते हैं निश्चित रूप से जितेंद्र सारथी की टीम समाज के लिए एक वरदान हैं।
जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में यदि घर या आसपास कोई सर्प दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, सर्प प्राकृतिक खाद्य श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और जैव विविधता के संरक्षण में उनकी अहम भूमिका है।
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151















