नगर निगम आयुक्त व स्वच्छता कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर से FIR और गिरफ्तारी की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 5 अगस्त। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त एवं स्वच्छता कर्मचारियों को कथित रूप से धमकी देने तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में नगर निगम के पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।


ज्ञापन के अनुसार, दीपक धामेचा एवं अजय धामेचा ( पावर हाउस रोड, कोरबा) पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त और स्वच्छता कर्मचारियों को धमकी दी तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि स्वच्छता कर्मचारी उत्तम दास महंत के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और देख लेने की धमकी भी दी गई।


पार्षदों का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कानून के विरुद्ध है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस घटना का विरोध जताया।


ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की गई है कि दीपक धामेचा एवं अजय धामेचा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This