बिलासपुर। चिल्हाटी गांव में दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, जबकि उनके पिता पास में फोन पर बात कर रहे थे।
इसी दौरान छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया है। हादसे को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या बच्चों की निगरानी में हुई लापरवाही इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी?
















