33KV हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Must Read

कवर्धा। बैजलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कामाड़बरी में 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से ग्रामीण रामकुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि रामकुमार पेड़ की डाली काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान कटी हुई डाली बिजली के तार पर जा गिरी, जिससे रामकुमार करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला बताया जा रहा है। उसके पीछे तीन छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों ने आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

पत्रकार स्व.संजय देवांगन के परिजनों को पूर्व मंत्री जयसिंह ने सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस क्लब कोरबा के दिवंगत सदस्य पत्रकार स्वर्गीय...

More Articles Like This