कटघोरा में गूंजा गणपति का जयकारा, ‘कटघोरा के राजा’ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा कटघोरा में गणेशोत्सव का उत्साह अब चरम पर है… मंगलवार को निकली ‘कटघोरा के राजा’ की भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। अहिरन नदी से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कटघोरा गूंज उठा।

शोभायात्रा जब शहीद वीर नारायण चौक पहुंची, तो यहां 21 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। ढोल-नगाड़ों, आकर्षक झांकियों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।

इस भव्य आयोजन में विधायक प्रेमचंद पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

वहीं, जयदेव गणेशोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए 101 फीट ऊंचे उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति वाला भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।

कटघोरा में गणेशोत्सव की भक्ति, आस्था और उल्लास का रंग साफ नजर आ रहा है… और ‘कटघोरा के राजा’ की भव्यता ने इस उत्सव को और खास बना दिया है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, कलेक्टर-एसपी ने किया पैदल निरीक्षण, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर कुणाल...

More Articles Like This