ओडिशा के जंगल में मिले 5 ओरंगुटान, वन विभाग भी हैरान, जांच शुरू,देखिए विडिओ

Must Read


बालासोर (ओडिशा)। ओडिशा के बालासोर जिले के भोगराई क्षेत्र के जंगलों में पांच ओरंगुटान मिलने की खबर ने वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों को हैरानी में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि ओरंगुटान भारत के मूल निवासी नहीं हैं और सामान्यतः इंडोनेशिया के बोर्नियो तथा सुमात्रा के घने जंगलों में पाए जाते हैं।


वन विभाग को आशंका है कि इन ओरंगुटानों को अवैध रूप से भारत लाया गया हो सकता है और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल वन विभाग ने सभी पांच ओरंगुटानों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाए जाने वाले ये दुर्लभ जीव ओडिशा के जंगलों तक आखिर कैसे पहुंचे? इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए वन विभाग और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
📺 JB News Korba | मनीष जायसवाल
👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔔 सब्सक्राइब करें | 📲 शेयर करें

Odisha #Balasore #Orangutan #Wildlife #ForestDepartment #ViralNews #JBNewsKorba #ManishJaiswal #छत्तीसगढ़ #NewsUpdate

- Advertisement -
Latest News

नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद.तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित

रायपुर, 10 सितंबर 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले...

More Articles Like This